Raipur: निगम कर्मियों के लिए निर्देश, समीक्षा बैठक में फैसला, एक महीने तक ईधन युक्त वाहन पर लगा प्रतिबंध, इस तरीख से चलेगा आपके द्वार कार्यक्रम
Khabar36 Media
File Photo
रायपुर।(Raipur) निगम कर्मियों के लिए नया निर्देश जारी किया गया है। इस निर्देश के तहत ईधन युक्त वाहन का प्रयोग निगम कर्मी एक महीने तक नहीं कर पाएंगे। मेयर ने सभी निगम कर्मचारियों के लिए निर्देश जारी किया है। (Raipur)नगर निगम की समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया।
(Raipur)मेयर एजाज ढेबर ने सभी विभाग अध्यक्षो और अधिकारीयो की बैठक ली। शहरी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर निर्देश दिए है। इसके तहत 27 जनवरी से 27 फरवरी तक अभियान चलेगा। निगम की टीम मेयर और सभी अधिकारी वार्डों में जायेंगे।