Raipur: रेप पीड़िता की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार, बलात्कार के बाद घोंटा था गला

रायपुर। (Raipur) रामनगर इलाके में दो सप्ताह पहले रेप का शिकार हुई विवाहिता ने दम तोड़ दिया है। अभनपुर के निजी अस्पताल में चल उपचार रहा था। आज उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

(Raipur) पुलिस ने मामले में आरोपी डॉक्टर मनोहर गुप्ता को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पीड़िता से रेप के बाद हत्या करने की नीयत से दुपट्टे से गला घोंट दिया था।(Raipur)  इस मामले में गुढ़ियारी पुलिस ने रेप और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। अब मामले में हत्या का केस भी दर्ज होगा।

Exit mobile version