Raipur: माकपा ने बंद का किया समर्थन, कल उतरेंगे सड़कों पर, कराएंगे दुकानों को बंद

रायपुर। (Raipur) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने किसानों की मांगों को लेकर आयोजित होने जा रहे 8 दिसम्बर के भारत बंद को पुरजोर समर्थन देने का ऐलान किया है, (Raipur) माकपा तथा उसके जनसंगठनों के कार्यकर्ता कल  बंद को सफल बनाने की तथा बंद में आम जनता को शामिल होने की अपील करने जत्थे निकालकर  शहर भ्रमण करेंगे और बंद को सफल कराएंगे।

(Raipur) जानकारी देते हुए माकपा राज्य सचिव मंडल के सदस्य धर्मराज महापात्र, तथा माकपा रायपुर जिलासमिति के जिलासचिव प्रदीप गभने ने प्रेस विग्यप्ति में बताया कि, आज माकपा जिलासमिति ने कार्यकर्ताओं की बैठक कर बंद को सफल बनाने की योजना बनाई। माकपा कार्यकर्ता किसान आंदोलन के पक्ष में तथा केंद्र सरकार के किसानविरोधी नीतियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ और रायपुर में लगातार प्रदर्शन कर रहे  तथा आंदोलनरत किसानों के साथ एकजुटता जाहिर कर रहे हैं।

CM के दौरे से पहले खाद्य मंत्री का निरीक्षण, कही ये बात

कार्यकर्ताओ की बैठक को संबोधित करते हुए माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य धर्मराज महापात्र ने आंदोलनकारी किसानों के साथ

क्रूर तरीके से पेश आई केंद्र सरकार, हरियाणा और यूपी सरकार की कडी़ निंदा की । ये सरकारें किसानों के न्यायपूर्ण संघर्ष को दबाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने   कहाकि ये सरकारें भूल रही हैं कि किसान, भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।

कल सभी को बंद को सफल बनाने के आम जनता से शांतिपूर्ण अपील करने सड़क पर उतरना होगा

Exit mobile version