Raipur: सूटकेस में मिली कांग्रेस नेता के भतीजे की लाश, 9 फरवरी से था लापता, अब कुएं में मिला शव, फैली सनसनी

रायपुर। (Raipur) राजधानी के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी चंडी नगर स्थित कुएं में युवक की लाश मिली है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। युवक की शिनाख्त जतिन राय के रूप में हुई है। मृतक की उम्र 20 साल है। बताया जा रहा है कि युवक 9 फरवरी से लापता था। मृतक कांग्रेस के पूर्व पार्षद राधेश्याम विभार का भतीजा था। (Raipur) खमतराई थाना में गुम इंसान के नाम से रिपोर्ट दर्ज थी।

खम्हारडीह थाना पुलिस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची ​थी। (Raipur) राजधानी में देर शाम बंद सूटकेस में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गयी। फिलहाल मौके पर खम्हारडीह पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची हुई है और जांच जारी है।

आज शाम चंडी नगर के रहवासियों ने यहां स्थित एक कुएं में एक सूटकेस देखा था। इस सूटकेस से काफी बदबू आ रही थी, जिसके बाद इसकी सूचना खम्हारडीह पुलिस को दी गयी।

Exit mobile version