Raipur: सीवर में गिरा 8 साल का बच्चा….फिर दोस्तों की सूझबूझ से हुआ कुछ ऐसा…….पढ़िए

रायपुर। राजधानी में 8 साल का बच्चा खेलते-खेलते 10 फीट गहरे सीवर में गिर गया। बच्चा जैसे ही सीवर में गिरा, उसकी आवाज सुनकर पास में क्रिकेट खेल रहे तीन बच्चे दौड़ कर आए। और सूझबूझ के साथ सीवर में गिरे बच्चे को बाहर निकाला। घटना कमल विहार सेक्टर 2 का है।

जानकारी के मुताबिक सीवर में लोहे का ढक्कन लगा हुआ था। जिसे चोरों ने पार कर दिया है। इसकी वजह से यह घटना घटित हुई है। लालपुर निवासी आर्यन निषाद अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। खेलते-खलते वह सीवर में गिर गया। उसकी आवाज सुनकर आसपास क्रिकेट खेल रहे उसके दोस्त दौड़कर उसके पास पहुंचे। आर्यन पाइप के सहारे सीवर में अंदर लटका था।

Bilaspur में ओमिक्रॉन के 3 नए केस, संक्रमितों में 2 साल का बच्चा भी शामिल, अब तक कुल 8 केस, कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं

हाथ में पहनी चेन बना सहारा

कुंदन के मुताबिक आर्यन की आवाज सुनकर वह सबसे पहले सीवर के करीब पहुंचा। इसके बाद उसने जमीन में लेटकर अपना हाथ नीचे किया। हाथ में पहनी चेन को आर्यन ने पकड़ लिया। इसके बाद हिमांशु ने बल्ले को हैंडल की तरफ से नीचे किया। इसके बाद आर्यन ने बल्ले के हैंडल तथा चेन को पकड़कर ऊपर आने की कोशिश की। तभी वहां मौजूद एक अन्य लड़के ने आर्यन का हाथ थामकर सीवर से बाहर निकाला।

Exit mobile version