Himanchal में आफत की बारिश… पहाड़ों से खिसके बड़े-बड़े पत्थर, भूस्खलन के मलबे में दबे कई वाहन

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई है। बारिश के बाद पहाड़ों में आए पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बारिश के बाद हुए भस्खलन में कई वाहन फंस गए।

पहाड़ों से गिरे पत्थरों ने कई वाहनों को चपेट में लिया

बारिश के बीच ये वाहन पहाड़ों के पास से होकर गुजर रहे थे, तभी पहाड़ों से बड़े-बड़े पत्थर खिसके और सड़क से गुजर रहे वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। पहाड़ों से गिरे मलबे में 3 से 4 वाहन फंस गए। किसी तरह वाहन में मौजूद लोगों ने अपनी जान बचाई।

चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना स्थल में मची चीख-पुकार के बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने लोगों की जान बचाई। साथ ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी देने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। भूस्खलन होने के बाद सड़क में यातायात को रोक दिया गया है

Exit mobile version