नितिन@रायगढ़। एक तरफ शहर में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर दोनो प्रमुख राजनीतिक पार्टी और प्रत्याशियों ने अपनी अंतिम तैयारियां शुरू कर दी है। तो वही दूसरी तरफ शहर के बहुचर्चित वार्ड नंबर 18 से भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी बिना चुनाव लड़े ही निर्विरोध चुनाव जीत रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने इस वार्ड से शीला साहू को अपना प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार करते हुए अपना नाम वापस ले लिया है।
बताया जा रहा है कि भाजपा के इस कद्दावर महिला प्रत्याशी विरुद्ध चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के पास अब कोई मजबूत प्रत्याशी नहीं है। लिहाजा कांग्रेस को इस वार्ड से किसी बाहरी प्रत्याशी का पैरासूट लैंडिक कराना होगा या फिर डमी कैंडिडेट को टिकट देकर पार्टी की साख बचानी पड़ेगी। अब खबर मिल रही है कि कांग्रेस प्रत्याशी शीला साहू ने नामांकन वापस लिया है, ऐसे में पूनम सोलंकी को वॉकओवर मिल गया है। इस तरह यह कहा जा सकता है कि अब भाजपा प्रत्याशी के लिए इस वार्ड से निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो रही हैं।
वहीं कांग्रेस के लिए यह घटना किसी बड़े झटके से कम नहीं माना जा रहा है। जानकारों की माने तो कांग्रेस प्रत्याशी शीला साहु के निवार्चन वापस लेने के फैसले के कारण शहर के दूसरे वार्डों से खड़े कांग्रेसी प्रत्याशियों के मन पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है। इस विषय में भाजपा प्रत्याशी पुनम सोलंकी का कहना है कि उनके कार्यों को देखते हुए वार्ड वासियों ने चार बार उन्हें आशीर्वाद देकर नगर निगम भजा है इस बार का पांचवा टर्म है। यह उनके क्षेत्र की जनता का उनके प्रति स्नेह भाव है कि उन्हें इस बार निर्विरोध इस वार्ड का पार्षद चुना जा रहा है।