Raigarh: चिटफंड कम्पनी का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,सिटी कोतवाली पुलिस को मिली कामयाबी

नितिन@रायगढ़। कुछ साल पहले जिले में उत्थान सिक्युरिटी smc ग्लोबल नाम की चिटफंड कंपनी सक्रिय थी। वह जिले में चिटफंड का काम कर रही थी। सिटी कोतवाली पुलिस थाने में इसके विरुद्ध वर्ष 2016 में एक शिकायत दर्ज थी। इस मामले में चंद्र कुमार चौहान और दूसरा अशोक जोशी नाम के दो आरोपी थे। वर्ष 2021 में चन्द्र कुमार चौहान को पुलिस ने पकड़ लिया था और उसे रिमांड में जेल भेज दिया था। परन्तु एक और आरोपी अशोक जोशी वह रांची के जेल में निरुद्ध था। यह आरोपी अपना नाम बदल बदल कर कई अन्य जगहों ठगी कर चुका था।

रायगढ पुलिस को जब उसकी सूचना मिली तो अशोक जोशी की मुखबिर से पता साजी करवाई गई। पुष्टि के होने के बाद उसे पकड़ कर रायगढ़ लाया गया। उंक्त अरोपियों के द्वारा जिले में लगभग ढाई लाख रु की ठगी की गई थी। इनके खिलाफ आठ प्रार्थियों ने शिकायत दर्ज कर रखी थी। वहीं तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपियों के धरपकड़ के लिए दो हजार रु की इनाम की राशि घोषित की थी,जिसे सिटी कोतवाली पुलिस टीम को दिया जाएगा।

Ads sp लखन पटले ने बताया कि रायगढ पुलिस लगातार चिटफंड मामलों के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है। अब तक 25 लाख रु की रकम निबेषकों को वापस करवाई गई है। अब तक चिट फंड कम्पनी के 52 डायरेक्टरों को पकड़ कर जेल भेजा गया है।

Exit mobile version