चंडीगढ़। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को अपने 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की। कांग्रेस के पंजाब प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे जबकि राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब से चुनाव लड़ेंगे।
डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा डेरा बाबा नानक सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि राज्य के परिवहन मंत्री राजा अमरिंदर वारिंग को गिद्दड़बाहा से टिकट दिया गया है।
अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद को मोगा निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया गया है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को मानसा से मैदान में उतारा गया है।
Korba: ठंड के सीजन में बढ़ी परेशानी, डोंगरतराई गांव में मृत मिली चार गाय
कांग्रेस की उम्मीदवार सूची में कुछ अन्य प्रमुख कैडिडेंटस के नाम
मजीठा – जगविंदर पाल सिंह (जग्गा मजीठा)
अमृतसर पश्चिम – राज कुमार वेरका
फतेहगढ़ साहिब – कुलजीत नगर
भटिंडा अर्बन – मनप्रीत सिंह बादल
संगरूर – विजय इंदर सिंगला
फतेहगढ़ चूड़ियां – तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा
पंजाब में एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।