छुईखदान में सीमेंट प्लांट लगाए जाने का विरोध, कलेक्टर कार्यालय के बाहर किसानों ने किया प्रदर्शन

खैरागढ़ छुईखदान गंडई। जिले के छुईखदान ब्लॉक में सीमेंट प्लांट लगाये जाने की प्रशासनिक तैयारियां हो चुकी है। जिसके बाद क्षेत्र के किसान खैरागढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। लगभग 4 – 5 गांव के किसानों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए श्री सीमेंट कंपनी का विरोध किया। किसानों ने कहा कि उनके गांव में ज्यादातर लोग कृषि पर निर्भर हैं मगर सीमेंट प्लांट खुलने से कृषि की भूमि सीमेंट प्लांट के लिए देने के बाद किसान क्या करेंगे।

Exit mobile version