हरियाणा में सियासी हलचल, नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए सीएम

नई दिल्ली। हरियाणा में पांच साल पुराना भाजपा जजपा गठबंधन टूट गया है। मंगलवार को दिन चढ़ते ही प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां शुरू हुईं जो दोपहर होते होते एक सियासी भूचाल में बदल गई। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मनोहर लाल ने पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार, नायब सिंह सैनी को हरियाणा का नया सीएम चुन लिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल नए सिरे से पूरी कैबिनेट के साथ शाम चार बजे के बाद शपथ लेंगे। कैबिनेट में पांच नए चेहरे होंगे।

हरियाणा निवास में होगी बैठक

हरियाणा में थोड़ी देर में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। हरियाणा निवास में पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, तरुण चुघ और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला पहुंच चुके हैं।

Exit mobile version