पुलिस नक्सली मुठभेड़ अपडेट: अब तक 8 नक्सली ढेर, मुठभेड़ में एक STF जवान शहीद,

नारायणपुर। जिला नारायणपुर में अबुझमाड़ के कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र में जारी है अंतर्जिला संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे। संयुक्त अभियान में नारायणपुर-कोण्डागांव- कांकेर- दन्तेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ व आईटीबीपी 53वीं वाहिनी , BSF 135 वीं वाहिनी के बल शामिल थे। अभियान के दौरान 15 जून 2024 के प्रात जवानों और नक्सलियों की बीच में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों द्वारा घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान अब तक कुल 8 माओवादियो के शव एवं INSAS rifle , 303 रायफल, BGL लांचर सहित भारी मात्रा में हथियार व अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया है l मुठभेड़ उपरांत बरामद माओवादी शवो की शिनाख्तगी की जा रही है। इस मुठभेड़ में और भी बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने ओर मारे जाने की संभावना है मुठभेड़ के दौरान माओवादियों की गोली से एक STF जवान शहीद हो गया है तथा अन्य दो STF जवान घायल हो गये है।
घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है l बेहतर इलाज के लिए जवानों को एयरलिफ़्ट किया जा रहा है। विस्तृत जानकारी एवम् विवरण गश्त सर्चिंग अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जायेगी l

Exit mobile version