पुलिस हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, मामले की जांच में जुटी पुलिस

बीजापुर। जिले के थाना परिसर में पुलिस हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली, घटना में जवान की मौत हो गई है.पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं. यह घटना भैरमगढ़ थाना की है.

जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल सोनू हपका भैरमगढ़ थाना में पदस्थ था। जहां उसने खुद को गोली मार ली। घटना सुबह करीब 9 बजे की हैं। घायल हालत में हेड कांस्टेबल को तुरंत भैरमगढ़ अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने की है. वहीं पुलिस हेड कांस्टेबल के आत्महत्या के कारणों में जुटी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version