बकाया 100 रुपए लेने पहुंचे पूर्व कर्मचारी पर डाला पेट्रोल, फिर किया आग के हवाले…हालत गंभीर

भोपाल। कभी-कभी लेनदेन भी इंसान के लिए जानलेवा साबित हो जाता है..ऐसा ही मामला राजधानी भोपाल के पिपलानी से सामने आया है..महज 100 रुपए के लेनदेन को लेकर कबाड़ी ने पूर्व कर्मचारी पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया…युवक को गंभीर हालत में एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया है..डॉक्टरों के मुताबिक युवक 27 फीसदी तक झुलस चूका है.. घटना से गुस्साए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद वे शांत हुए। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिपलानी थाना प्रभारी अनुराग लाल के मुताबिक, 22 वर्षीय रोहित सपेरा सतनामी नगर पिपलानी में रहता है।

वह बीमा अस्पताल के पास गुड्डू कबाड़ी की दुकान पर काम करता था। रोहित को मालिका गुड्डू उर्फ आदिल से 100 रुपए लेना था। सोमवार दोपहर डेढ़ बजे रोहित 100 रुपए मांगने दुकान पर पहुंचा। जहां उसका आदिल से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आदिल ने रोहित पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

इससे रोहित के हाथ, सीना, कमर के पास कुल 27 फीसदी जल गया। घायल को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित के बयान के बाद आरोपी आदिल उर्फ गुड्डू के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version