दंतेश्वर कुमार@बीजापुर। सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबल एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। तभी जवानों ने माओवादी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली सहायक आरक्षक व ग्रामीण की हत्या, वाहन में आगजनी की घटना में शामिल था। गिरफ्तार नक्सली के विरुद्ध 3 स्थायी वारंट लंबित है , जंगला थाना व सीआरपीएफ 222 की सयुंक्त कार्यवाही की।
जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार, जवानों को मिली सफलता, सहायक आरक्षक की हत्या समेत कई घटना में रह चुका हैं शामिल
