कांग्रेस को लेकर राज्य की जनता में आक्रोश, हाथ जोड़ो अभियान पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव -हर वर्ग को ठगने का काम किया है, इसलिए किसी भी योजना को जनता का समर्थन नहीं मिलने वाला

रायपुर। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली में आयोजित बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होकर के रायपुर लौटे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीयकरण कार्यकारिणी की बैठक निमित्त होती है। उसी के तहत ये बैठक थी। उसी तरह 2017 में हुई है। अब तक के कार्यक्रमों की समीक्षा हुई और आगामी कार्यों की योजना रचना बनी है। आने वाले समय में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। उसकी तैयारियों का निर्देश पार्टी ने दिया है। सभी 9 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी मजबूती से चुनाव में जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल को बढ़ाने का निर्णय जो है वह लिया गया है।

कांग्रेस संगठन के द्वारा बजट के लिए जनता के बीच जाने के मुद्दे पर कहा कि पिछले 7 सालों में कांग्रेस की सरकार ने कुछ भी नहीं कहा। आज एक प्राइमरी स्कूल भी नहीं बनाया, न पुल पुलिया, न सड़क में अस्पताल किसी तरह का कोई काम विकास का इन 5 वर्षों में राज्य की कांग्रेस सरकार ने नहीं किया है। पिछले 4 वर्षों में केवल छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार छत्तीसगढ़ का प्राधिकरण माफिया राज यह लेकर आए हैं और इस प्रकार से हर मोर्चे पर राज्य की कांग्रेस सरकार फैल रही है और अब तक लोगों में भ्रम फैलाकर 4 साल में केवल भ्रम फैलाने का कार्य किया है।

कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस को लेकर राज्य की जनता में आक्रोश है। हर वर्ग को ठगने का काम किया है। इसलिए किसी भी योजना को जनता का समर्थन नहीं मिलने वाला है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सवालों का दिया जवाब कभी भी जब विपक्ष की ओर से जनता की ओर से आरोप लगता है प्रश्न पूछे जाते हैं तो मुख्यमंत्री जी उसका उत्तर देने के बजाय प्रत्यारोप करते हैं। यह संवैधानिक दायित्व से भागने का काम है। केंद्र सरकार धान खरीदी का 90% पैसा केंद्र सरकार देती है और पूरा धान समर्थन मूल्य में खरीदा गया है उसके बाद भी छूट लाने का काम नहीं कर रहे। हमेशा झूठ बोलने का काम करते हैं कि जहां तक बात है लगातार इस विषय पर हमने प्रयास किया है और धीरे-धीरे करके यह काम ठीक होते जा रहा है। छत्तीसगढ़ के लिए ट्रेनों का लगातार कांग्रेस के राज में कोई विकास नहीं हुआ था। आज 60,000 करोड़ से अधिक के रेल के क्षेत्र में विकास के कार्य चल रहे हैं विकास हमारा काम है कांग्रेस ने कभी विकास के क्षेत्र में काम में ध्यान नहीं दिया है ।

Exit mobile version