किसान आत्महत्या मामले में विपक्ष ने दी स्थगन की सूचना…अजय चंद्राकर ने जताया आपत्ति

रायपुर। किसान आत्महत्या मामले में विपक्ष ने दी स्थगन की सूचना दी है। विपक्ष के स्थान की सूचना पर सदस्य अजय चंद्राकर ने आपत्ति जताया है। 

कहा कि सत्र के निमंत्रण में शून्यकाल, ध्यानाकर्षण, स्थगन की जानकारी नहीं है। 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आपत्ति पर कहा यह आवश्यक विषय है। जब सदन में शासकीय कार्य हो रहे हैं तो इसे भी लेना चाहिए। सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह सदन नियम प्रक्रिया से चलती है। इसकी कोई व्यवस्था नहीं है कि इस सत्र में स्थगन पर चर्चा हो। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा नियम कानून के अलावा लोगों की सेवा का संकल्प है। अगर बस्तर में कोई किसान आत्महत्या करता है तो पांच मिनट सुनने में क्या दिक्कत है।  नियम के विरुद्ध चर्चा पर आपत्ति जताते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि बिना नियम चर्चा नहीं हो सकती। सदस्य भूपेश बघेल ने कहा कि जब अगला सत्र होगा तब इस विषय पर नियम से स्थगन नहीं आ आएगा। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि अगले सत्र में यह विषय आ सकता है।

Exit mobile version