शिवेंदु त्रिवेदी@दंतेवाड़ा। अरनपुर-जगरगुंडा मार्ग में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। कमारगुड़ा में नक्सलियों ने ब्लास्ट किया है। ब्लास्ट में सीआरपीएफ जवान के घायल होने की खबर है। घायल जवान 231 बटालियन का ASI है। सभी जवान पैदल गस्त पर निकले थे। इसी दौरान यह घटना घटी।
दूसरी बड़ी खबर दंतेवाड़ा के नहाडी के जंगलों से आ रही है। जहां पुलिस नक्सली मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। दंतेवाड़ा डीआरजी के जवानों ने नहाडी के जंगलों में नक्सलियों को ढेर किया है। घटना आज तड़के की है। मौके से एक इंसास एवं 12 बोर हथियार बरामद है। एडिशनल एसपी ने यह पुष्टि की।