आईईडी बम की चपेट में आने से एक जवान घायल, एरिया डॉमिनेशन के लिए गांव की ओर निकले थे सुरक्षाबल, इलाज जारी

सुकमा। चुनाव बहिष्कार को लेकर नक्सलियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब फिर से पूर्व में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर एक जवान घायल हो गया। घायल जवान का इलाज मेडिकल अफसर द्वारा उपचार कैंप में किया जा रहा है। जवान के पैर में गंभीर चोट आई है।

बताया जा रहा है कि आज सुबह मतदान सुरक्षा के लिए तोंडामार्को कैंप से कोबरा 206 एवं सीआरपीएफ के जवान एरिया डॉमिनेशन के लिए एल्मागुंडा गांव की ओर निकले थे। तभी गश्त के दौरान कोबरा 206 बटालियन का जवान निरीक्षक श्रीकांत का पैर आईईडी पर पड़ गया। जिससे जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस घटना में जवान घायल हो गया। जिसे बाकी साथी जवानों के जरिए उपचार के लिए मेडिकल कैंप लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका इलाज जारी है।

बता दें कि 6 अक्टूबर की शाम आईई़डी की चपेट में आकर एक जवान और दो मतदानकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गए थे। इससे पहले सुरक्षाबलों द्वारा 4 किलोग्राम के आईईडी बम को डिफ्यूज किया गया था। चुनाव बहिष्कार को लेकर नक्सली आए दिन किसी न किसी प्रकार की घटना को अंजाम दे रहे हैं। 5 अक्टूबर की रात नक्सलियो ने गारमेंटस फैक्टी में आग लगा दी थी। साथ ही चुनाव बहिष्कार को लेकर जगह-जगह पर पर्चें फेक रहे और बैंनर लगा रहे हैं। दो दिन पहले चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी नेता की हत्या भी नक्सिलयों के द्वारा की गई थी।

Exit mobile version