ओबीसी सर्टिफिकेट की होगी जांच..,? जानिए गृह मंत्री विजय शर्मा ने ऐसा क्यूं कहा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत की। कांग्रेस ने भाजपा सरकार को SC, ST, OBC विरोधी सरकार बताए जाने वाले बयान पर कहा कि विगत 4 से 5 साल में हिंदुओं में जाति प्रथा थोप दी गई। भले मूलतः वह मानते नहीं,लेकिन फिर भी थोप दिया गया। इसमें फिर भी आरक्षण दिया गया यह स्वागत योग्य है।

जिस धर्म में जाति की व्यवस्था नहीं है उस धर्म में आप एससी एसटी और ओबीसी बनायेंगे. तो यह लोगों के अधिकार का हनन है। स्पष्टता की बात यह है कि पिछले कुछ साल में ओबीसी के सर्टिफिकेट बनाए गए हैं। सीएम के संज्ञान में यह विषय को लाऊंगा। पूरी कोशिश करूंगा की मामले की जांच हो। प्रमाण पत्र वोट बैंक की राजनीति के लिए बनाया गया है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने रोहिंग्या मुसलमानों को ढूंढने की दी चुनौती पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने जबरदस्ती रोहिंग्या शब्द जोड़ दिया।एक बार पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया है कर लेंगे और दोबारा कर लेंगे। नए केस हमारे पास है,जिन्हें गांव वाला और बीएलओ नहीं जान रहा है। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए। परिस्थितियों को बदलने की कवायद गलत है। स्थानीय लोगों को पीड़ा होती है। कई गांव में उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया।
क्योंकि अचानक उनका नाम मतदाता सूची में आ गया।

Exit mobile version