IG का सिर्फ़ संदेश नहीं,  बल्कि बस्तरवासियों की भावनाओं से जुड़े, गोंडी व हल्बी भाषा में शुभकामना संदेश देकर जीता लोगों का दिल, अब हो रही तारीफ

बासकी ठाकुर@जगदलपुर. (IG )स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा बस्तर की जनता को स्थानीय गोंडी व हल्बी भाषा में शुभकामनाएं संदेश जारी किया गया।

संदेश के साथ-साथ बस्तर क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियान की दिशा में शासन की ‘‘विश्वास-विकास-सुरक्षा’’ त्रिवेणी

कार्ययोजना के माध्यम से क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन को दर्शाते हुये समस्त नागरिकों को सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर क्षेत्र में शांति एवं विकास हेतु बस्तर पुलिस

एवं समस्त सुरक्षा बलों द्वारा समर्पित होकर कार्य करने का आश्वासन देते हुये बस्तरवासियों का अभिवादन किया गया।

Exit mobile version