बड़ी खबर, शोएब और अनवर ढेबर पर लगा गैर जमानती धारा, जानिए क्या है पूरा मामला

रायपुर। राजधानी रायपुर के महापौर के भतीजे शोएब ढेबर और अनवर ढेबर पर गैर जमानती धारा लगा है। इनके खिलाफ अलग अलग धाराओं में सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज हुआ है। शोएब ढेबर पर ईओडब्लू के शराब मामले में गवाह को धमकाने का गंभीर आरोप लगा है। EOW के शासकीय वकील का शोएब ढेबर ने रास्ता रोककर शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है।

सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी शोएब ढेबर के विरुद्ध और संगीन धाराएं बढ़ने की आशंका जताई जा रही हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Exit mobile version