Bhilai चरोदा की नई मेयर होगी निर्मल कोसरे, 21 मत की जगह मिले 24, 5 निर्दलीयों ने कांग्रेस को दिया समर्थन, बीजेपी प्रत्याशी को मिले 16 मत

भिलाई। भिलाई चरोदा के महापौर चुनाव में वोटिंग पूरी हो गई है। निर्मल कोसरे ने मेयर पद का चुनाव जीत लिया है। पार्षदों ने निर्मल कोसरे को मेयर चुना। निर्मल को मिले 24  मत बहुमत के लिए जबकि 21  मत चाहिए थे। नगरीय निकाय चुनाव में जीते 5 निर्दलीयों ने कांग्रेस को समर्थन दिया है। वहीं एक निर्दलीय ने बीजेपी के नंदनी जांगड़े को समर्थन दिया है। बीजेपी की नंदनी को 16 मत मिले हैं।

गौरतलब है कि नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को एकतरफा जीत हासिल हुई थी। छत्तीसगढ़ के 2 नगर निगम, 5 नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों के चुनाव में कांग्रेस ने बंपर जीत दर्ज की।

Chhattisgarh में पहली से पांचवी के स्कूल होंगे बंद, कुछ देर में आदेश….

दुर्ग के 2 निगमों पर कांग्रेस का कब्जा, एक में सबसे बड़ी पार्टी

दुर्ग जिले को चारों नगरीय निकायों के परिणाम में कांग्रेस को अच्छी जीत मिली। जबकि बीजेपी का प्रदर्शन भी ठीक रहा था। भिलाई-चरौदा के 40 वार्डों में 19 पर कांग्रेस, 13 पर भाजपा और 8 पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की थी। रिसाली में कांग्रेस ने 21 वार्डों में जीत दर्ज की थी। भाजपा ने 12 और 7 पर निर्दलीय जीते थे।  वहीं जामुल नगर पालिका पर भाजपा ने कब्जा किया था। उसने 20 में से 10 वार्ड में जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस को 5, JCCJ को 1 और निर्दलीय को 4 वार्ड में जीत मिली है।

Exit mobile version