छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में BJP का क्लीन स्वीप, महापौर की सभी सीटों पर कब्जा

रायपुर | छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में BJP ने बड़ी जीत दर्ज की। छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनावों में महापौर के सभी 10 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है।

इस जीत के बाद सीएम विष्‍णुदेव साय के निवास के बाहर ढोल-नगाड़े बजते नजर आए। सीएम ने इस ऐतिहासिक जीत के बाद कहा कि सरकार का मेन फोकस रोजगार बढ़ाने पर केंद्रित रहेगा। राज्य के कुल 10 निगम, 49 नगरपालिका और 113 नगर पंचायतों पर 11 जनवरी को चुनाव हुए थे। BJP ने सभी 10 नगर निगम में जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस का सूफड़ा साफ हो गया। वही, राज्य की 49 नगर पालिकाओं में से भाजपा के खाते में 35 गई हैं। कांग्रेस ने 8 पर जीतीं।

दुर्ग में भाजपा की प्रचंड जीत

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में BJP ने दुर्ग नगर निगम पर बड़ी जीत दर्ज की। महापौर पद के साथ 40 पार्षद सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी रहे।

महापौर के लिए इनके बीच था मुकाबला

Exit mobile version