फुंडहर-देवपुरी सड़क मरम्मत पेच वर्क में घोटाले की खबर भ्रामक: पीडब्ल्यूडी

रायपुर। लोक निर्माण संभाग क्रमांक-01 रायपुर ने फुंडहर-देवपुरी सड़क के मरम्मत कार्य को लेकर कुछ मीडिया में प्रकाशित खबरों को पूर्णतः भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। सड़क की लंबाई 2 किलोमीटर है और इसके क्षतिग्रस्त हिस्से को जेसीबी से पूरी तरह हटाने के बाद पुरानी सतह को रफ करके नया डामरीकरण कराया जा रहा है, ताकि नए डामरीकरण की परत की पकड़ मजबूत हो और कार्य की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे।

कार्यपालन अभियंता ने स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों की पहचान कर मरम्मत एवं पेच वर्क की कार्ययोजना बनाई जाती है। इसी कार्ययोजना के अनुसार फुंडहर-देवपुरी मार्ग के दो किलोमीटर हिस्से का कार्य कराया जा रहा है। वर्ष 2018 में यह सड़क डामरीकरण कार्य सम्पन्न हुआ था, जिसकी परफार्मेंस गारंटी 2021 में समाप्त हो चुकी थी। उस समय इस कार्य में दो किलोमीटर लंबाई और डिवाइडर सहित 10.50 मीटर औसत चौड़ाई के डामरीकरण में 1.46 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

अभियंता ने कहा कि सड़क के कुछ हिस्से के स्कीड होने के कारण नुकसान हुआ था और पेच वर्क के लिए दो करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च होने की खबर पूरी तरह बेबुनियाद और भ्रामक है। विभाग की अनुमोदित योजना के अनुसार क्षतिग्रस्त हिस्सों को जेसीबी से हटाकर सतह को रफ किया जा रहा है और नया डामरीकरण कराया जा रहा है।

विभाग की अनुमोदित योजना के अनुसार क्षतिग्रस्त हिस्सों को जेसीबी से हटाकर सतह को रफ किया जा रहा है और नया डामरीकरण कराया जा रहा है।

इस प्रक्रिया से न केवल डामरीकरण की पकड़ मजबूत होगी, बल्कि सड़क की लंबी उम्र और उपयोगिता भी सुनिश्चित होगी। कार्यपालन अभियंता ने सभी से अपील की कि सड़क मरम्मत कार्य को लेकर फैलाए जा रहे अफवाहों पर विश्वास न करें और विभाग की आधिकारिक जानकारी को ही मान्यता दें।

Exit mobile version