पुणे पोर्श हादसे में नया खुलासा, नाबालिग के खून के नमूने से छेड़छाड़ के आरोप में दो डॉक्टर गिरफ्तार


महाराष्ट्र। पुणे सड़क हादसा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस मामले में हर दिन नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। 

फोरेंसिक विभाग के प्रमुख भी गिरफ्तार
पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि ससून जनरल अस्पताल के दो डॉक्टरों को नाबालिग के खून के नमूने में हेरफेर के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में अस्पताल के फोरेंसिक विभाग के प्रमुख भी शामिल हैं।

क्राइम ब्रांच जांच कर रही

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘उन्हें खून के नमूनों में कथित छेड़छाड़ और सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान डॉ. अजय तावरे और श्रीहरि हरनोर के रूप में हुई है। फिलहाल क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है।’

Exit mobile version