बोरतलाव थाने के 1 किलोमीटर की दूरी पर नक्सली हमला, 2 जवान शहीद, कई घायल, स्थानीय लोगों ने बताया -15 से 20 नक्सलियों ने की थी फायरिंग


गोवर्धन सिन्हा@राजनांदगांव। जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राजनांदगांव जिले के बोरतालाव थाने के 1 किलोमीटर की दूरी पर नक्सली हमला हुआ है। इसमें सर्चिंग में लगे 2 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं कई जवान घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों पहले पुलिस ने कई नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। इस हमले को नक्सलियों की बौखलाहट बताई जा रही है। दोनों जवान बोरतलाव थाना में पदस्थ थे ।पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की हैं। तब नक्सली वापस भाग गए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक अचानक 15 से 20 नक्सली मौके पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दिया है। कुछ नक्सली का बाइक भी आने की खबर है।

Exit mobile version