रायपुर। नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। बीजापुर में डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई में केंद्रीय समिति के सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर समेत कई नक्सलियों को मार गिराया। यह ऑपरेशन नक्सलवाद के खिलाफ एक निर्णायक प्रहार साबित हुआ है। करोड़ो का ईनामी नक्सली ढेर होने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोहराया है।
सीएम ने कहा, कि सुरक्षाबलों के साहस को सलाम करते हुए कहा कि दुर्गम इलाकों और कठिन परिस्थितियों में जवानों ने नक्सलियों के खात्मे का अभियान ऐतिहासिक सफलता की ओर बढ़ाया है। वर्ष 2024-25 में अब तक बस्तर रेंज में 400 से अधिक नक्सली मारे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य पूरा होगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जवानों की वीरता और बलिदान पूरे देश को यह संदेश देता है कि भारत नक्सलवाद की बेड़ियों को तोड़ रहा है।