दुर्गा प्रसाद सेन@बेमेतरा। (Navratri 2020) चैत्र नवरात्रि की भांति शारदीय नवरात्रि पर्व पर भी कोविंड-19 का साया मंडरा रहा है। जिसके चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं की मनोकामना ज्योति प्रज्वलित नही की गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों में प्रवेश पूरी तरह वर्जित है। किंतु नियमों का पालन करते हुए उन्हें दर्शन की अनुमति दी गई है।
(Navratri 2020) इस दौरान उन्हें मास्क लगाना अनिवार्य है, वही सेनेटाइजर की व्यवस्था भी समिति द्वारा की गई हैं। मंदिर समिति द्वारा एक मात्र ज्योति की स्थापना की गई हैं। आचार्य द्वारा देवी पाठ भी मंदिर परिसर में ही किया गया हैं। श्रद्धालुओं को माता के दर्शन तो मिल रहा है। मगर माता का प्रसाद नही मिल पा रहा है।
Warning: रेलवे कर्मचारियों ने आखिर क्यों दी रेल रोको आंदोलन की चेतावनी, पढ़िए
(Navratri 2020) इस वर्ष गणेश पर्व की ही भांति माता दुर्गा की प्रतिमा दुर्गोत्सव समितियों द्वारा स्थापित नही की गई हैं। शहर में स्थापित होने वाली दुर्गा की प्रतिमा समितियों द्वारा इस बार स्थापित नहीं की गई हैं। ।जिसके चलते शहर में भी वीरानी का आलम हैं।