National: रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली। कांग्रेस में रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने पर सरकार की तीखी आलोचना करते हुए इसकी बड़ी कीमत तत्काल वापस लेने और लोगों को राहत देने की मांग की है।
मोदी सरकार आम आदमी के साथ कर रही अन्याय

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार आम आदमी के साथ अन्याय कर रही है और उसे सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम को तत्काल वर्ष 2014 के स्तर पर लाना चाहिए।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का इजाफा

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने से एक बार फिर रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। हालांकि, पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर जनता को बीते एक महीने से राहत जरूर मिली है। गैस कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का इजाफा किया है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम 999.50 रुपये हो गया है। नई दरें आज सात मई से लागू कर दी गई हैं।  

Exit mobile version