नगर पालिका के कर्मचारियों को 3 माह से नहीं मिला वेतन, कार्यालय पर जड़ा ताला

संजू गुप्ता@कबीरधाम। तीन महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है, जिस वजह से मंगलवार को उन्होंने कार्यालय में जमकर हंगामा किया और कार्यालय के ताला जड़कर धरने पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि पालिका से संबंधित सभी काम बंद है। नगर पालिका अध्यक्ष ने 3 महीने पहले इस्तीफ़ा दिया था। अब तक नए अध्यक्ष की नियुक्ति नही हुई। कांग्रेस के 19 पार्षद है। पालिका उपाध्यक्ष को प्रभार नहीं मिला।

अध्यक्ष के बगैर कर्मचारियों का वेतन नहीं हो पा रहा है। बता दें कि कवर्धा नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा को ज्ञापन सौंपा था। कांग्रेस के 19 पार्षदों ने पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर से नगरपालिका अध्यक्ष की शिकायत की थी। कवर्धा नगर पालिका में 19 कांग्रेस, 6 बीजेपी और एक निर्दलीय पार्षद हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा पूर्व मंत्री मो. अकबर के काफी करीबी माने जाते थे और मंत्री मो. अकबर ने ही पार्षद दल के नेता चुने थे और कवर्धा नगर पालिका का अध्यक्ष बनाया गया था।

Exit mobile version