Mungeli: शर्मसार, चाचा ससुर ने बहू से किया छेड़छाड़, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

गुड्डू यादव@मुंगेली। (Mungeli) जिले में चाचा ससुर के द्वारा बहू से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामला पथरिया थाना अंतर्गत ग्राम पड़ीयाईन का है। पुलिस ने चाचा ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पथरिया थाना प्रभारी ने बताया कि महिला से छेड़छाड़ एंव मारपीट करने का शिकायत थाने में दर्ज की है।   जिसमे मंगलवार की सुबह  9 बजे ग्राम पड़ीयाईन की महिला अपने घर के आंगन में खाना बना रही थी। तभी  उसी समय उसके चाचा ससुर आरोपी गंगा प्रसाद पात्रे घर के अंदर आया और बुरी नजर से देखते हुए उसके साथ  छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। महिला द्वारा विरोध करने पर उसके हाथ एंव गले को दबाकर उसके सिर को  दीवाल से टकराकर उसे  नीचे जमीन पर गिरा दिया। Mungeli जिससे महिला के हाथ एंव कान में अत्यधिक चोटे आई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मोके से फरार हो गया था। जिसे पथरिया पुलिस के तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

Mungeli वही आरोपी के खिलाफ धारा 354 , 323 के तहत कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया गया ।इस कार्यवाही में एएसआई राठौर , प्रधान आरक्षक   चंद्रकुमार ध्रुव , जगदीश कोशले , आरक्षक वीरभद्र सिंह उपस्थित रहे ।

Exit mobile version