पैगंबर मुहम्मद पर ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी मामला, मुंब्रा पुलिस ने नूपुर शर्मा को जारी किया समन

मुंबई. महाराष्ट्र में मुंब्रा पुलिस ने पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पैगंबर मुहम्मद पर उनकी कथित ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणियों पर विवाद से संबंधित मामले में अपना बयान दर्ज करने के लिए तलब किया है।

उसके खिलाफ मुंब्रा, पाइधोनी और ठाणे में मामले दर्ज किए गए हैं। अब उसे बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।

दक्षिण मुंबई में पाइधोनी पुलिस ने नुपुर शर्मा के खिलाफ रजा अकादमी के मुंबई विंग के संयुक्त सचिव इरफान शेख की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया।

शेख ने आरोप लगाया कि शर्मा ने पैगंबर मुहम्मद और उनकी पत्नी आयशा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की.

मुंब्रा पुलिस ने शर्मा पर भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

Exit mobile version