Corona के 1.73 लाख से अधिक नए केस, 3617 मरीजों ने गंवाई जान

नई दिल्ली।  देश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 1  लाख 73  हजार 790 नए मरीजों की पहचान हुई  है, वहीं 2 लाख 84 हजार 601  मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 3617 संक्रमितों की जान चली गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 77  लाख 29  हजार 247   हो गई है। जिसमें से 22  लाख 28  हजार 724   एक्टिव मामला है। 

वहीं 2 करोड़ 51 लाख 78  हजार 011 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 3 लाख 22  हजार 512  मरीजों की मौत हो गई है।

Exit mobile version