संजू गुप्ता@कवर्धा। चुनाव का बिगुल बज चुका है सभी पार्टियां अपने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुके है भाजपा से विजय शर्मा तो वही कांग्रेस ने मो अकबर पर फिर से विश्वास जताया है। कांग्रेस ने अपनी प्रत्याशी की घोषणा की। जिसमे कवर्धा विधानसभा से मो अकबर तो पंडरिया विधानसभा से नीलकंठ चंद्रवंशी को मैदान में उतारा है। प्रत्याशी की घोषणा के बाद आज मो अकबर अपने विधानसभा पहुँचे। जहां कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत किया। मिनीमाता चौक में मिनीमाता के प्रतिमा की पूजा कर रैली निकालकर भारत माता चौक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया , मो अकबर संबोधन के दौरान पांच सालों में कांग्रेस सरकार के विकास कार्यो के बारे में कहा। साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा,अपने भाषण के दौरान मो अकबर ने कहा कि जो काम किया हो वही भरोसे का सम्मेलन कर सकता है
विधानसभा क्षेत्र पहुंचे मोहम्मद अकबर, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
