मंत्री मो. अकबर ने अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर दाखिल किया नामांकन

संजू गुप्ता@कबीरधाम। कवर्धा विधानसभा के कांग्रेस विधायक प्रत्याशी मंत्री मो. अकबर अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुँचे। जहां उन्होंने नामांकन दाखिल किया। अभी तक किसी पार्टी के उम्मीदवारो ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। नामांकन दाखिल करने वाले पहले प्रत्याशी है। इस दौरान मंत्री मो. अकबर ने मीडिया चर्चा करते हुए कहा कि मैने आज नामांकन जमा कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने 30 उम्मीदवारो का नाम ऐलान किया था।

कवर्धा विधायक प्रत्याशी नाम का ऐलान होने के बाद पहली बार कवर्धा पहुंचे। जहां स्वागत में जनसैलाब उमड़ा था और कहा कि अभी तक जितने बार नामांकन दाखिल किया हूँ। सादगी तरीके से किया हूँ। छत्तीसगढ़ सरकार 5 साल तक विकास का काम की है। उसी का परिणाम है। इतनी बड़ी संख्या में लोग आये थे। आने वाले समय से इन सभी का कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे। इस विधानसभा से एक तरफा जीत हासिल करेगी। इस बार कांग्रेस 75 सीट से अधिक में जीत हासिल करेगी ।।

Exit mobile version