मामूली विवाद में अधेड़ की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

गुड्‌डू यादव@मुंगेली। जिले के लोरमी विकास खंड अंतर्गत ग्राम झिरवन में मामूली विवाद में एक बुजुर्ग की हत्या करने वाले पांच आरोपियों को लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम झिरवन के रहने वाले मृतक आनंद टोंडे का बलराम साहू से विवाद हो गया था। वही आरोपी बलराम साहू और उसके चार पुत्रों के द्वारा मृतक की लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनो की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत पर जेल भेजा गया है।

Exit mobile version