Janjgir news: बीच रास्ते में महिला से किया छेड़छाड़, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

लाला उपाध्याय@जांजगीर-चांपा। (Janjgir news)  जिले के डभरा थाना अंतर्गत पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

(Janjgir news) जानकारी के मुताबिक 30 अगस्त को पीड़ित महिला ने अपने साथ हुए छेड़छाड़ की रिपोर्ट थाने में की। पीड़िता ने अपने शिकायत में बताया कि 29 अगस्त को शौच के लिए बाहर गई थी।  शौच से लौटते समय ग्राम तेन्दुमुडी निवासी अर्जुन दिव्या ने रास्ते में महिला के साथ छेड़खानी करने लगा।

Dhamtari: शर्मनाक! पति ने अपने ही पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर की ये घिनौनी हरकत,अब पहुंचा सलाखों के पीछे

(Janjgir news) पीड़िता की शिकायत पर थाना डभरा में  छेड़छाड़ करने वाले आरोपी  अर्जुन दिव्या के के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। एसपी के निर्देश पर   आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। जिसे  गंभीरता से लेते हुए डभरा थाना के टीआई जितेंद्र बंजारे द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई। पता चला की   आरोपी  घर में हैं.  पुलिस तत्काल गांव में पहुंचकर (32) वर्षीय अर्जुन दिव्या को गिरफ्तार कर लिया।

 

Exit mobile version