भाजपा और कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी ने किया मतदान, दोनों प्रत्याशियों ने जनता से अधिक से अधिक वोटिंग की अपील की

नितिन@रायगढ़। नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत आज पार्षद और महापौर पद के लिए मतदान जारी। इस दौरान भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान और कांग्रेस महापौर प्रत्याशी जानकी अमृत काटजू ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों प्रत्याशियों ने जनता से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।
लेकिन मतदान के दौरान ईवीएम मशीनों में आई तकनीकी खराबी को लेकर राजनीति गरमा गई। कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी जानकी अमृत काटजू ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि यह ईवीएम खराबी भाजपा की साजिश है।

“यह भाजपा की सोची-समझी साजिश है। ईवीएम केवल उन्हीं बूथों पर खराब हुई हैं, जहां कांग्रेस समर्थक ज्यादा संख्या में हैं। मतदाताओं को जानबूझकर धूप में खड़ा करके परेशान किया जा रहा है, ताकि वे वोटिंग लाइन से वापस लौट जाएं, साथ ही कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों को भी धमकी दी जा रही है। वहीं, भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। यह कांग्रेस की हताशा का नतीजा है। वे हार की आशंका से बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। रायगढ़ में जनता भाजपा को ही चुनेगी।” फिलहाल मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। प्रशासन की ओर से ईवीएम खराबी की शिकायतों का समाधान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version