तेज बारिश और बर्फबारी से कश्मीर में बढ़ी ठंड, 15 राज्यों में बारिश का IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली। जम्मू कश्मीर में हुई बारिश और बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग (IMD) ने 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार से लगातार दूसरे दिन, विभाग ने शनिवार को 15 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है। हिमाचल के लाहौल-स्पीति में नेशनल हाईवे 3 पर दो फीट तक बर्फ जम गई, जिसके कारण सभी वाहनों को रोका गया। गोंदला में 42 सेमी बर्फबारी और नगरोटा सूरियां में 56 मिमी बारिश हुई। मध्य प्रदेश में शुक्रवार से दिन का तापमान गिरा है, जबकि राजस्थान में मौसम बदलाव के साथ रात में ठंड बढ़ गई। कश्मीर में 25 से 28 फरवरी के बीच फिर से बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

राज्यों में मौसम का हाल

Exit mobile version