Marwahi: जानिए ऐसा क्या हुआ कि होली से पहले गांव में फैली दहशत…पढ़िए पूरी खबर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।  जिले के मेढुका गांव में असामाजिक तत्वों ने पैरावट में आग लगा दी। इसके साथ ही 2 घरों को भी आग के हवाले कर दिया। यह घटना बुधवार रात की है। जब गांव के लोग सो रहे थे। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

जब एक ग्रामीण ने पैरावट में लगी आग को देखा तो शोर मचाना शुरू किया। इस प्रकार करीब 12 से ज्यादा किसानों के पैरावट जल रहे थे। पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। वहीं ये भी पता चला कि गांव के 2 लोगों का घर भी जला दिया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि राहत की बात ये रही कि घर में कोई सो नहीं रहा था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घर के अंदर रखा दैनिक उपयोग का सामान जलकर राख हो गया है। घटना के अगले दिन गुरुवार सुबह लोगों ने पुलिस को जानकारी दी है। खबर लगते ही पुलिस की टीम गांव पहुंची थी। अब पुलिस की टीम उन लोगों की तलाश कर रही है। जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। इधर घटना के बाद से ही लोगों में काफी दहशत है।

https://khabar36.com/wp-content/uploads/2022/03/VID-20220317-WA0064.mp4
Exit mobile version