CG weather: मार्च महीने की गर्मी ने बनाया नया रिकॉर्ड, रायपुर में पारा 42 डिग्री तक पहुंचने के आसार

रायपुर। राज्य में होली के पहले से ही इस बार तापमान बढ़ने के साथ गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। राज्य में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की गई है।  मुंगेली में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। सूरज की तपिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

मौसम विभाग की माने तो आज रायपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।

आईएमडी के अनुसार, भारत ने 121 वर्षों में इस साल औसतन मार्च महीने में अपने सबसे गर्म दिनों को दर्ज किया है, जिसमें देश भर में अधिकतम तापमान सामान्य से से 1.86 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. यह रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ा उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में बड़े अंतर से प्रेरित था.

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, भारत में इस साल औसतन मार्च महीने में अपने सबसे गर्म दिनों को दर्ज किया है. आंकड़ों के मुताबिक, 1901 के बाद से मार्च महीना सबसे गर्म रिकॉर्ड हुआ है. मार्च 2022 में देश का औसतन अधिकतम तापमान 33.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि इससे पहले मार्च 2010 में औसतन तापमान 33.09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था. 

Exit mobile version