Mahasamund: गजराज हुए बेकाबू, धान खरीदी केंद्र में मचाया जमकर उत्पात, देखिए ये वीडियो

मनीष@महासमुंद। (Mahasamund) जिले में हाथियों ने उत्पात मचा दिया है। अब सिरपुर क्षेत्र में दंतैल हाथियों का उत्पात जारी है। अब जंगलों से हाथियों का दल गाम्रीण इलाकों में रूख किया है। यहां दंतैल हाथियों ने लहंगर के धान खरीदी केंद्र पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया है। और धान खरीदी केद्रों में रखा धान खाने लगा। वहां खड़े ग्रामीणों ने हाथी का वीडियो बना लिया।

(Mahasamund) ये पहली बार नहीं है जब हाथी धान खरीदी केंद्र में उत्पात मचा रहा है। इससे पहले भी गजराज धान खरीदी केंद्रों में उत्पात मचा चुका है।(Mahasamund)  सोसाइटी प्रबंधक ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। गजराज की धमक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Exit mobile version