एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 195.5 की बढ़ोतरी,नए वित्तीय वर्ष में महंगाई का झटका

दिल्ली। नया वित्तीय वर्ष 2026-27 आम जनता और व्यापारियों के लिए महंगाई की खबर लेकर आया है। 1 अप्रैल 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹195.50 की भारी बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले का सीधा असर बाहर खाना खाने और कैटरिंग व्यवसाय पर पड़ेगा।

युद्ध का वैश्विक असर

इस बढ़ोतरी के पीछे मुख्य कारण ईरान युद्ध और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) का बंद होना बताया जा रहा है। खाड़ी देशों से तेल और गैस की सप्लाई ठप होने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिसका खामियाजा भारतीय उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।

प्रमुख शहरों में नई कीमतें

ताजा बढ़ोतरी के बाद देश के महानगरों में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब ₹2200 के पार पहुँच गए हैं:

हैरानी की बात यह है कि इस साल के शुरुआती चार महीनों में ही कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में यह पांचवीं बार इजाफा हुआ है। अकेले दिल्ली में इस साल अब तक कुल ₹498 की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है।

घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। मार्च में हुई ₹60 की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में घरेलू सिलेंडर अभी भी ₹913 पर स्थिर है। हालांकि, कमर्शियल गैस महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में खाना महंगा होना तय है, जो परोक्ष रूप से आम आदमी की जेब ही काटेगा।

Exit mobile version