नितिन खोब्रागढे@राजनांदगांव।।समूचे भारत अंचल में रथ दूज का पर्व मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी या उड़ीसा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पुरी में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ यात्रा निकाल रही है, तो वही गांव से लेकर शहर तक भी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश में संस्कारधानी के रूप में जाने पहचाने वाले राजनांदगांव में भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बाजे गाजे ढोल नगाड़े, तांसे झान्झ मंजिरे, और डीजे के साथ निकाली गई। पुरानी परंपराओं को संजोए रखते हुए इस साल भी राजनांदगांव में जबरदस्त माहौल एवं उत्साह देखने को मिला।
राजनांदगांव शहर के ब्राह्मण पारा स्थित प्राचीन भगवान जगन्नाथ मंदिर से आज दोपहर 3 बजे भगवान जगन्नाथ यात्रा निकली। बरसों से राजनांदगांव में भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली जा रही है जिसकी रास्ता खींचने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
राजनांदगांव में भगवान जगन्नाथ यात्रा के निकलने से पूर्व तेज बारिश हुई। ऐसा पता चला है कि सालों पहले यहां कुछ लोगों द्वारा भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकल गई। जो गुजरते वक्त के साथ रथ दूज पर भगवान जगन्नाथ की यात्रा में लोगों की रुचि बढ़ती गई और एक जन सैलाब हर साल उम्र रहा है।
