लोकसभा प्रत्याशी शिव डहरिया पहुंचे जांजगीर, पीएम मोदी को बताया बाहरी प्रत्याशी

जांजगीर चाम्पा। लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया आज शाम जांजगीर मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने विधायक कार्यालय पहुंचकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओ से मुलाक़ात की।

शिव डहरिया ने मिडिया से चर्चा में जांजगीर से अपनी जीत को पक्का बताया। जांजगीर जिले के 8 विधानसभा क्षेत्र से जीत कर आए विधायकों पर दम भरते हुए बीजेपी पर जमकर तंज कसा।
शिव डहरिया ने बीजेपी के प्रदेश में 3 माह पूरे होने के बाद भी विकास नहीं दिखने और प्रदेश मे अपराध बढ़ने का आरोप लगाया है, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बाहरी प्रत्याशी होने का आरोप लगा डाला।

Exit mobile version