शिवेंदु@दंतेवाड़ा। जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 1 ईनामी महिला माओवादी सहित 6 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया हैं। आत्मसमर्पण करने आये नक्सली कटेकल्याण, मलांगेर एवं भैरमगढ़ एरिया कमेटी अन्तर्गत चिकपाल, नीलावाया, बुरगुम एवं फूलगट्टा आरपीसी में सक्रिय थे। बता दे की लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 191 ईनामी सहित कुल 859 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया हैं।
लोन वर्राटू अभियान का दिख रहा असर, 1 इनामी महिला नक्सली समेत 6 माओवादियों ने किया सरेंडर
