बालको के कॉफी प्वाइंट में दिखा तेंदुएं का शावक, 112 की टीम ने कैमरे में किया कैद, देखिए वीडियो

गयानाथ@कोरबा। बालको के कॉफी प्वाइंट में तेंदुएं का शावक दिखा। इवेंट से लौटते समय डायल 112 की टीम ने कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया में झाड़ियों के बीच शावक का वीडियो वायरल हुआ है। वन अफसरों ने मामले की तस्दीक के लिए टीम रवाना किया है। 

कोरबा और कटघोरा वन मंडल में कुछ माह पहले भी तेंदुआ दिख चुका था। तेंदुए ने मवेशियों को अपना शिकार बनाया। तेंदुआ देखे जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 

https://khabar36.com/wp-content/uploads/2023/03/VID-20230326-WA0012.mp4
Exit mobile version