वकील ने पत्नी और सास की हत्या, लोहे की रॉड से किया ताबड़तोड़ वार, विवाद बना हत्या की वजह

रायपुर। राजधानी के डीडी नगर इलाके में पत्नी और सास की हत्या का मामला सामने आया है। पेशे से वकील पति ने लोहे की रॉड से मारकर पत्नी और सास को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक वसुंधरा नगर चंगोराभाठा निवासी रमा पांडे ( 67) और मनीषा उपाध्याय (40) की उनके ही घर में खून से लथपथ हालत में शव मिला। पुलिस के मुताबिक मनीषा का अपने पति सौरभ उपाध्याय के साथ विवाद था। जिसके बाद मनीषा अपने पति के घर को छोड़कर मां के यहां वसुंधरा नगर आकर रहने लगी। इनकी 4 साल की बेटी है। जिनसे मिलने के लिए पति हमेशा ससुराल आता था। बेटी की तबीयत भी ठीक नहीं रहती है। जिसके इलाज का पैसा भी सौरभ उपाध्याय देने को तैयार था। इसी कड़ी में बेटी से मिलने सौरभ अपने सास के घर पहुंचा था। लेकिन इसी दौरान पति और पत्नी में विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान आरोपी पति ने लोहे की रॉड उठाकर सास और पत्नी पर तबतोड़ हमला कर दिया। इस घटना में दोनो ने मौके पर दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद पति थाने पहुंचा और वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version