काम करते वक्त हाईटेशन तार की चपेट में आकर मजदूर की मौत, बचाने आई महिला भी झुलसी, पुलिस जांच में जुटी

नितिन खोब्रागढ़े@राजनांदगांव। जिले के चिखली में निजी भूमि पर निर्माण के दौरान करंट की चपेट में आने से मजदूर बुरी तरह से झूलस गया। वहीं मजदूर को बचाने आई महिला भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। दोनों को तत्काल पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला का इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक घटना आज दोपहर 1 बजे के करीब का है। चिखली निवासी (36) जागेश्वर साहू पिता चिंताराम साहू सिंघानिया फार्म चिखली में कंस्ट्रकशन साइट में काम करता था। इसी दौरान काम करते वक्त मजदूर हाईटेशन तार की की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने के बाद मजदूर जोर-जोर से आवाज लगाने लगा। आवाज सुनकर शांति नगर निवासी एक महिला कौशल्या पति दुर्गा वर्मा मौके पर पहुंचकर मजदूर को बचाने की कोशिश की, लेकिन वो भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों को तत्काल चिखली स्थित संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मजदूर को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला का इलाज जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Exit mobile version